Jio is Letest Biggest Offer Earn 500 cashback | Jio Ka Dhakad Offer | जि...

0 comments:

Express Tech News Episode 2| TechNewsInHindi |TechNews With Gaming Style.#OnTrending1¦NewsGameSaathM

#1Airtel के 149 रुपये और 399 रुपये वाले प्रीपेड पैक में अब नहीं मिल रहा है पहले जितना डेटा

ख़ास बातें

  • 149 रुपये वाले एयरटेल पैक में अब हर दिन मिलेगा 1 जीबी डेटा
  • 399 रुपये वाले Airtel प्रीपेड पैक में हर दिन मिलेगा 1.4 जीबी डेटा
  • कुछ एयरटेल यूज़र 399 रुपये वाले पैक में अब 70 दिन की वैलिडिटी पा रहे हैं

  • #2Samsung Galaxy On6 से आज उठ सकता है पर्दा
  • ख़ास बातें

    • Samsung Galaxy On6 कंपनी के अपने एक्सीनॉस प्रोसेसर पर चलेगा
    • Samsung Galaxy On6 में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी जाएगी
    • पिछले हफ्ते ही ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक नया वेबपेज लाइव किया गया था
    Samsung Galaxy On6 को आज लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Samsung की गैलेक्सी ऑन सीरीज़ का यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। दरअसल, पिछले हफ्ते ही ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक नया वेबपेज लाइव किया गया था जिससे पता चला कि सैमसंग के नए स्मार्टफोन को 2 जलाई को लॉन्च किया जाएगा। दूसरी तरफ, न्यूज एजेंसी आईएएनएस से हवाले से इस फोनन का नाम Samsung Galaxy On6 होने का पता चला। हैंडसेट के बारे में तो बहुत कुछ नहीं पता चल सका 
  • #3OnePlus 6 रेड एडिशन भारत में लॉन्च, जानें इसमें क्या है खास
  • ख़ास बातें

    • OnePlus 6 Red Edition की कीमत भारत में 39,999 रुपये है
    • इस दाम में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है
    • नए एडिशन की बिक्री इस मार्केट में 16 जुलाई से शुरू होगी
    OnePlus 6 Red Edition को भारत में पेश कर दिया गया है। वनप्लस 6 रेड एडिशन एंबर जैसे इफेक्ट के साथ आता है। इसके बारे में दावा है कि यह खास क्राफ्टमेनशिप और मेटेरियल डिज़ाइन से लैस है। यह मेटालिक रेड शिमर के साथ आएगा। वहीं, फिंगरप्रिंट सेंसर लाल रंग के ग्लास जैसा है और किनारे पर सिल्वर लाइन का इस्तेमाल हुआ है। गौर करने वाली बात है कि अभी कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही लॉन्च के 22 दिनों के अंदर कुल 10 लाख OnePlus 6 बेचने की जानकारी दी थी। इसके अलावा रेड एडिशन इस OnePlus फ्लैगशिप हैंडसेट के बड़े परिवार का हिस्सा बन गया है। 
  • #4

    Xiaomi Mi A1 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलना शुरू, लेकिन...


  • #

    ख़ास बातें

    • अपडेट के साथ Xiaomi Mi A1 के लिए जून का सिक्योरिटी पैच भी ज़ारी किया गया
    • रोल आउट किया जा रहा अपडेट एक कमी के साथ आता है
    • इस वजह से फोन की एसएमएस हिस्ट्री गायब हो जाती है
    चीनी कंपनी शाओमी के एक मात्र एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Xiaomi Mi A1 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो का सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। अपडेट के साथ फोन के लिए जून का सिक्योरिटी पैच भी ज़ारी किया गया है। अपडेट को ओवर द एयर भेजा जा रहा है। यूज़र चाहें को फास्टबूट रॉम के ज़रिए भी अपने फोन को अपडेट कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि रोल आउट किया जा रहा अपडेट एक कमी के साथ आता है। इस वजह से फोन की एसएमएस हिस्ट्री गायब हो जाती है। हालांकि, यूज़र चाहें तो थर्ड पार्टी एसएमएस बैकअप ऐप की मदद से इस परेशानी से छुटकारा पा सकते 
  • #5Moto E5 Plus 10 जुलाई को होगा भारत में लॉन्च
  • ख़ास बातें

    • Moto E5 Plus में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है
    • इसमें 12 मेगापिक्सल कैमरा है, जो एफ/2.0 अपर्चर से लैस होकर आया है
    • हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जो एफ/2.2 अपर्चर से लैस है
    मोटोरोला अपने अगले स्मार्टफोन Moto E5 Plus को जल्द ही भारत में लॉन्च करेगी। मोटोरोला ब्रांड ने इस साल अप्रैल में एक प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट आयोजित किया था। इस दौरान कंपनी ने अपनी मोटो जी6 और मोटो ई5 सीरीज़ के नए हैंडसेट मार्केट में उतारे थे। Moto G6 Play और Moto G6 तो भारतीय मार्केट में लाए जा चुके हैं, अब कंपनी ने Moto E5 रेंज को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। Motorola India ने खुलासा किया है कि Moto E5 Plus को 10 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। 
  • #6Samsung Galaxy On6 लॉन्च, इसमें सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले
  • ख़ास बातें

    • सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 में 5.6 इंच का एचडी+ सुपरएमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है
    • Samsung Galaxy On6 में एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
    • हैंडसेट में जान फूंकने का काम करती है 3000 एमएएच की बैटरी
    सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलने वाले Samsung Galaxy On6 की सबसे अहम खासियत सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है। इसके अलावा Samsung का यह फोन चैट ओवर वीडियो, सैमसंग मॉल और माय गैलेक्सी वीडियो जैसे फीचर के साथ आएगा। मिड-रेंज सेगमेंट के इस स्मार्टफोन की सीधी भिड़ंत Moto G6, Asus Zenfone Max Pro M1 और Xiaomi Redmi Note 5 Pro जैसे हैंडसेट से होगी।
     
  • #7WhatsApp ग्रुप में आप नहीं भेज पा रहे हैं कोई मैसेज, यह है वजह...
  • ख़ास बातें

    • Whatsapp ग्रुप में 'सेंड मैसेज़ेज' पर्मिशन फीचर को लाया जा रहा है
    • 'Send Messages' टैब WhatsApp आईफोन और एंड्रॉयड ऐप पर उपलब्ध
    • ग्रुप सेटिंग्स में एडिट ग्रुप इंफो का भी विकल्प है
    बीते हफ्ते पहले यह खबर आई कि Whatsapp ग्रुप में 'सेंड मैसेज़ेज' पर्मिशन फीचर को लाया जा रहा है। इस फीचर को अपडेट के ज़रिए लेटेस्ट एंड्रॉयड (बीटा) और आईफोन ऐप का हिस्सा बनाया जा रहा है। इसके बाद शुक्रवार को WhatsApp ने इस फीचर को आधिकारिक तौर पर यूज़र के लिए रोलआउट करने की जानकारी दी। इस फीचर की मदद से किसी भी WhatsApp ग्रुप में एडमिन उस ग्रुप के अन्य सदस्यों को मैसेज भेजने पर रोक लगा सकता है। यह फीचर अब Android और iPhone के स्टेबल वर्ज़न पर उपलब्ध है।
  • #8Vivo Z1i लॉन्च, जानें इसकी सारी खासियतें
  • ख़ास बातें

    • Vivo Z1i एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है
    • Vivo Z1i में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
    • वीवो ज़ेड1आई में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है
    Vivo Z1i स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि नया फोन Vivo Z1 का सस्ता अवतार है। यह 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित स्मार्ट ब्यूटी फीचर हैं। Vivo ने इस फोन में जोवी एआई असिस्टेंट भी दिया है और इसमें फेस वेक फीचर है जो स्क्रीन को अनलॉक करने के लिए फेसियल फीचर की तलाश करता है। हैंडसेट में एआर स्टीकर्स हैं और अलग से गेम मोड भी है। हाल ही में लॉन्च किए गए Vivo Z1 से अलग नए मॉडल में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। 



0 comments:

Express Tech News #1 | Technical Gold

Xiaomi Redmi Note 5 Pro को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलना शुरू: रिपोर्ट

ख़ास बातें

  • Redmi Note 5 Pro लॉन्च के वक्त एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा के साथ आया था
  • रेडमी नोट 5 प्रो के लिए मीयूआई 9.5 अपडेट फेज़ आधारित है
  • शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत भारत में 14,999 रुपये में शुरू होती है
Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा इस साल फरवरी महीने में लॉन्चकिया गया। यह फोन दमदार स्पेसिफिकेशन, खूबसूरत डिज़ाइन, और दो रियर कैमरे के साथ आया। हालांकि, Redmi Note 5 Pro में एक कमी थी। यह लॉन्च के वक्त एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर आधारित मीयूआई स्किन पर चलता था। लेकिन अब Xiaomi ने वादे को निभाया है और इस फोन के लिए एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित MIUI 9.5 का अपडेट रोलआउट कर दिया है। पिछले महीने ही जानकारी मिली थी कि रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.5.6 का अपडेट पाने वाला कंपनी का पहला फोन होगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ क्योंकि कंपनी ने इस ऐलान से संबंधित पोस्ट को ही फोरम से हटा लिया। लेकिन इस हफ्ते की शुरुआत में चीनी कंपनी ने आधिकारिक तौर एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित MIUI 9.5 अपडेट रोलआउट करने की जानकारी दी। बताया गया था कि Redmi Note 5 Pro को 29 जून को ओवर द एयर यह अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा।

बता दें कि रेडमी नोट 5 प्रो के लिए मीयूआई 9.5 अपडेट फेज़ आधारित है तो संभव है कि आपको यह अपडेट मिलने में कुछ वक्त लगे। Fonearena की रिपोर्ट के मुताबिक, लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आधारित मीयूआई स्टेबल अपडेट का वर्ज़न नंबर MIUI 9.5.14.0.OEIMIFA है। चेंजलॉग में लिखा है कि भारत में यूज़र को एंड्रॉयड नूगा से एंड्रॉयड ओरियो का अपग्रेड मिल रहा है। ऑप्टिमाइज़ डुअल 4जी फंक्शन और अन्य ऑप्टिमाइज़ेशन मिलेंगे। गौर करने वाली बात है कि Xiaomi ने ऐलान तो कर दिया है लेकिन अभी तक मीयूआई फोरम पर आधिकारिक चेंजलॉग को नहीं डाला गया है।

अगर आपके Redmi Note 5 Pro इस्तेमाल करते हैं, और आपको अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो Settings > About phone > System update > Check for updates में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। जैसा कि हमने बताया, यह ओटीए अपडेट है। संभव है कि आपको यह अपडेट मिलने में थोड़ा वक्त लगे।


Redmi Note 5 Pro की भारत में कीमत

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत भारत में 14,999 रुपये में शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 16,999 रुपये में आपको 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा।

Redmi Note 5 Pro के स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 5 की तरह डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।

Xiaomi Redmi Note 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। हाल में कंपनी ने अपडेट के ज़रिए हैंडसेट के यूज़र को फेस अनलॉक फीचर की सुविधा भी दी है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।

0 comments: