Express Tech News Episode 2| TechNewsInHindi |TechNews With Gaming Style.#OnTrending1¦NewsGameSaathM
#1Airtel के 149 रुपये और 399 रुपये वाले प्रीपेड पैक में अब नहीं मिल रहा है पहले जितना डेटा
ख़ास बातें
- 149 रुपये वाले एयरटेल पैक में अब हर दिन मिलेगा 1 जीबी डेटा
- 399 रुपये वाले Airtel प्रीपेड पैक में हर दिन मिलेगा 1.4 जीबी डेटा
- कुछ एयरटेल यूज़र 399 रुपये वाले पैक में अब 70 दिन की वैलिडिटी पा रहे हैं
- #2Samsung Galaxy On6 से आज उठ सकता है पर्दा
-
Samsung Galaxy On6 को आज लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Samsung की गैलेक्सी ऑन सीरीज़ का यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। दरअसल, पिछले हफ्ते ही ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक नया वेबपेज लाइव किया गया था जिससे पता चला कि सैमसंग के नए स्मार्टफोन को 2 जलाई को लॉन्च किया जाएगा। दूसरी तरफ, न्यूज एजेंसी आईएएनएस से हवाले से इस फोनन का नाम Samsung Galaxy On6 होने का पता चला। हैंडसेट के बारे में तो बहुत कुछ नहीं पता चल सका
- #3OnePlus 6 रेड एडिशन भारत में लॉन्च, जानें इसमें क्या है खास
-
OnePlus 6 Red Edition को भारत में पेश कर दिया गया है। वनप्लस 6 रेड एडिशन एंबर जैसे इफेक्ट के साथ आता है। इसके बारे में दावा है कि यह खास क्राफ्टमेनशिप और मेटेरियल डिज़ाइन से लैस है। यह मेटालिक रेड शिमर के साथ आएगा। वहीं, फिंगरप्रिंट सेंसर लाल रंग के ग्लास जैसा है और किनारे पर सिल्वर लाइन का इस्तेमाल हुआ है। गौर करने वाली बात है कि अभी कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही लॉन्च के 22 दिनों के अंदर कुल 10 लाख OnePlus 6 बेचने की जानकारी दी थी। इसके अलावा रेड एडिशन इस OnePlus फ्लैगशिप हैंडसेट के बड़े परिवार का हिस्सा बन गया है।
- #4
Xiaomi Mi A1 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलना शुरू, लेकिन...
- #चीनी कंपनी शाओमी के एक मात्र एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Xiaomi Mi A1 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो का सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। अपडेट के साथ फोन के लिए जून का सिक्योरिटी पैच भी ज़ारी किया गया है। अपडेट को ओवर द एयर भेजा जा रहा है। यूज़र चाहें को फास्टबूट रॉम के ज़रिए भी अपने फोन को अपडेट कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि रोल आउट किया जा रहा अपडेट एक कमी के साथ आता है। इस वजह से फोन की एसएमएस हिस्ट्री गायब हो जाती है। हालांकि, यूज़र चाहें तो थर्ड पार्टी एसएमएस बैकअप ऐप की मदद से इस परेशानी से छुटकारा पा सकते
- #5Moto E5 Plus 10 जुलाई को होगा भारत में लॉन्च
-
मोटोरोला अपने अगले स्मार्टफोन Moto E5 Plus को जल्द ही भारत में लॉन्च करेगी। मोटोरोला ब्रांड ने इस साल अप्रैल में एक प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट आयोजित किया था। इस दौरान कंपनी ने अपनी मोटो जी6 और मोटो ई5 सीरीज़ के नए हैंडसेट मार्केट में उतारे थे। Moto G6 Play और Moto G6 तो भारतीय मार्केट में लाए जा चुके हैं, अब कंपनी ने Moto E5 रेंज को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। Motorola India ने खुलासा किया है कि Moto E5 Plus को 10 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।
- #6Samsung Galaxy On6 लॉन्च, इसमें सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले
-
सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलने वाले Samsung Galaxy On6 की सबसे अहम खासियत सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है। इसके अलावा Samsung का यह फोन चैट ओवर वीडियो, सैमसंग मॉल और माय गैलेक्सी वीडियो जैसे फीचर के साथ आएगा। मिड-रेंज सेगमेंट के इस स्मार्टफोन की सीधी भिड़ंत Moto G6, Asus Zenfone Max Pro M1 और Xiaomi Redmi Note 5 Pro जैसे हैंडसेट से होगी।
- #7WhatsApp ग्रुप में आप नहीं भेज पा रहे हैं कोई मैसेज, यह है वजह...
-
बीते हफ्ते पहले यह खबर आई कि Whatsapp ग्रुप में 'सेंड मैसेज़ेज' पर्मिशन फीचर को लाया जा रहा है। इस फीचर को अपडेट के ज़रिए लेटेस्ट एंड्रॉयड (बीटा) और आईफोन ऐप का हिस्सा बनाया जा रहा है। इसके बाद शुक्रवार को WhatsApp ने इस फीचर को आधिकारिक तौर पर यूज़र के लिए रोलआउट करने की जानकारी दी। इस फीचर की मदद से किसी भी WhatsApp ग्रुप में एडमिन उस ग्रुप के अन्य सदस्यों को मैसेज भेजने पर रोक लगा सकता है। यह फीचर अब Android और iPhone के स्टेबल वर्ज़न पर उपलब्ध है।
- #8Vivo Z1i लॉन्च, जानें इसकी सारी खासियतें
-
Vivo Z1i स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि नया फोन Vivo Z1 का सस्ता अवतार है। यह 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित स्मार्ट ब्यूटी फीचर हैं। Vivo ने इस फोन में जोवी एआई असिस्टेंट भी दिया है और इसमें फेस वेक फीचर है जो स्क्रीन को अनलॉक करने के लिए फेसियल फीचर की तलाश करता है। हैंडसेट में एआर स्टीकर्स हैं और अलग से गेम मोड भी है। हाल ही में लॉन्च किए गए Vivo Z1 से अलग नए मॉडल में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है।
0 comments: